प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR, 50% कमीशन वाले ट्वीट पर बवाल, जानें क्या है मामला?
punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 06:14 AM (IST)

नेशनल डेस्कः विधानसभा चुनाव से पहले एक चिट्ठी ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी। इस चिट्ठी को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वायरल चिट्ठी में ठेकेदारों के एक संगठन द्वारा कथित तौर पर 50 फीसदी कमीशन देने पर भुगतान देने मिलने का आरोप लगाया है, ये चिट्ठी जबलपुर हाईकोर्ट को लिखी गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूटा बताते हुए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
बीजेपी नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई इस एफआईआर में प्रियंका गांधी केअलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी है। प्रदेश सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने भी राजधानी भोपाल में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को भ्रामक और भय फैलाने वाला बताया है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा संयोगितागंज थाना एवं ईओडब्ल्यू विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। बीजेपी नगर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस 50 फीसदी कमीशन की मांग संबंधित एक पत्र को लेकर अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया है, इसी तरह के ट्वीट को कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी बगैर सोचे समझे किया है।
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2023
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।… pic.twitter.com/LVemnZQ9b6
प्रियंका गांधी ने ने ट्वीट किया था जिसमें एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।
आदमी है नहीं,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 12, 2023
संस्था का पता, लापता!
संस्था फर्जी,
चिट्ठी फर्जी...
"सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ।" pic.twitter.com/4oO754GrQr
प्रियंका के इस ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद मामले की सफाई दी और इसे सफेद झूठ बताया है। उन्होंने कहा, यह वायरल चिट्ठी मुझ तक पहुंची तो मैंने इंटेलीजेंसी को जांच करने के निर्देश दिए। जांच में ना तो ग्वालियर के लश्कर इलाके में बसंत विहार में एड्रेस मिल रहा है। ना इससे जुड़ा कोई आदमी मिल रहा है। ना इस चिट्ठी का कोई अस्तित्व है। ये भ्रम फैलाया जा रहा है। इस मामले में हम जरूरी एक्शन लेंगे।