2014 के बाद से इस साल सबसे ठंडी रही फरवरी, टूटा पिछले 12 साल का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 10:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क. नई दिल्ली में इस साल फरवरी महीना सबसे ठंडा रहा है। आईएमडी के अनुसार, फरवरी में औसत न्यूनतम तापमान असाधारण रूप से 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2014 के बाद से नई दिल्ली में इस साल फरवरी सबसे ठंडी रही है। मौसम विभाग ने 2012 से 2024 तक फरवरी के औसतन तापमान का डेटा जारी किया है। 


इससे पहले साल 2014 में फरवरी में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई थी। इस दौरान नई दिल्ली में औसतन न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 2019 के बाद इस साल की फरवरी सबसे ठंडी रही। साल 2019 में फरवरी के महीने में औसत अधिकतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया है और 2024 में फरवरी के महीने में औसत अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, 2012 से 2024 के बीच फरवरी के महीने में तापमान में तापमान 9.8 से 12.3 डिग्री के बीच रहा। फरवरी 2024 में औसत न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। 2012 से अबतक फरवरी में इस साल की फरवरी सबसे ज्यादा ठंडी रही है। 


2012 से 2024 तक फरवरी के मौसम में कितना रहा औसत न्यूनतम तापमान

2012- 9.8 डिग्री सेल्सियस
2013- 10.9 डिग्री सेल्सियस
2014- 9.6 डिग्री सेल्सियस
2015- 12.3 डिग्री सेल्सियस
2016- 11.3 डिग्री सेल्सियस
2017- 11.7 डिग्री सेल्सियस
2018- 11.2 डिग्री सेल्सियस
2019- 10.6 डिग्री सेल्सियस
2020- 9.9 डिग्री सेल्सियस
2021- 10.3 डिग्री सेल्सियस
2022- 10.2 डिग्री सेल्सियस
2023- 11.2 डिग्री सेल्सियस
2024- 9.3 डिग्री सेल्सियस

बता दें दिल्ली के मौसम के साथ ही दिल्ली की हवा (Delhi AQI) पर भी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने डेटा जारी किया है। डेटा के अनुसार, इस साल फरवरी में ज्यादातर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम दर्ज किया गया। वहीं, अगर बारिश की बात करें तो साल 2013 के बाद से इस बार फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश (32.5 मिलीमीटर) हुई है। पिछले 09 साल की तुलना में इस इस साल फरवरी में हवा सबसे साफ दर्ज की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News