चोटी प्रकरण : कश्मीर में आतंक जारी, जनता हैरान, पुलिस परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 03:34 PM (IST)

श्रीनगर : राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में आतंक मचाने का बाद चोटी कटवा का खौफ  पंजाब होते हुए इनदिनों कश्मीर में फैल गया है। यहां आए दिन चोटी कटने की घटनाएं हो रही हंै। इसके बाद हिंसा के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। श्रीनगर पुलिस ने चोटी काटने की अफवाहें फैलाने और भीड़ को भडक़ाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सौरा पुलिस थाना ने कानून व्यवस्था बिगाडऩे में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि चोटी काटने की अफवाह की आड़ में ये सभी भीड़ को भडक़ाते थे। वे इलाके में इस अफवाह को लेकर परेशानी पैदा करने में भी शामिल थे।


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) डॉ. एस.पी. वेद ने कहा कि कश्मीर में चोटी काटने के संदेह में लोगों ने निर्दोषों की पिटाई की और ऐसे 72 मामले हुए हैं। कानून को अपने हाथों में लेने वाले सभी लोगों के खिलाफ  मामले दर्ज किए जाएंगे। निर्दोष लोगों की पिटाई करने वालों के खिलाफ  जरूरत पडऩे पर जनसुरक्षा कानून का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा चोटी काटने का आरोप लगाने पर किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। चोटी काटने की 72 घटनाओं में लोगों ने कानून को अपने हाथों में लिया और कश्मीर घाटी में निर्दोष लोगों की पिटाई कर दी। सभी 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और पुलिस शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेगी।

निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं : पुलिस
डी.जी.पी. ने कहा कि चोटी काटने के संदेह में जनता द्वारा पुलिस को सौंपे गए निर्दोष लोगों के खिलाफ  कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी मीडिया को सभी तथ्यों से स्पष्ट तौर पर अवगत करवाएं। सभी जिलों में विशेष जांच दल बनाए गए हैं। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनमें शामिल हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News