कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 06:42 PM (IST)

साम्बा : जिले के विजयपुर पुलिस थाने में एक व्यक्ति पर पॉक्सों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  8वीं कक्षा की छात्रा ने गत दिवस अपने पिता पर आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। विजयपुर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसके ही पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मामला गांव बदवाल का है। इसी गांव की रहने वाली एक आठवीं कक्षा की छात्रा की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई। जिसमें बताया गया कि उसका पिता उसे शिकार बनाता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी मेडिकल जांच करवाई। उसके बाद इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब जांच करने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। नाबालिग की तरफ से काफी आरोप लगाए गए है। उसके बाद ही बाकी बातों का पता चलेगा। आरोपी की पहचान सुभाष चंद्र के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News