ससुर की होने वाली बहू के साथ बढ़ी नजदीकियां... भागकर किया निकाह, सदमे में पूरा परिवार

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 02:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बांसनगली गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के शकील नामक व्यक्ति ने नाबालिग बेटे का रिश्ता तय करने के बाद उसी लड़की से खुद शादी कर ली, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बेटे की शादी तय होने के बाद शकील और लड़की के बीच फोन और वीडियो कॉल पर नजदीकियां बढ़ी और अंततः शकील ने लड़की को अपने साथ भगा कर निकाह कर लिया।
PunjabKesari
परिवार के सदस्यों के अनुसार, शकील ने जबरन बेटे का रिश्ता पास के गांव की लड़की से तय कराया था, जिस पर परिवार के अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई थी। विरोध के बावजूद शकील ने परिवार पर दबाव बनाया और मारपीट कर उन्हें मजबूर किया कि वे रिश्ता स्वीकार करें। शकील की पत्नी ने बताया कि इस दबाव और घरेलू हिंसा का शिकार वह और उनके बच्चे लगातार होते रहे।

रिश्ता तय होने के बाद शकील और लड़की के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रही, जो वीडियो कॉल तक पहुंच गई। शकील की पत्नी के अनुसार, जब उन्होंने इस बात पर विरोध जताया तो शकील ने उन्हें भी गाली-गलौज और मारपीट का शिकार बनाया।
PunjabKesari
शकील के नाबालिग बेटे ने भी इस शादी से मना कर दिया था और अपने पिता व होने वाली पत्नी के बीच की कई रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर रखी हैं। बेटे ने कहा कि उन्होंने साफ किया था कि वे इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं और यह रिश्ता उनके लिए उचित नहीं है।

परिवार के अनुसार, शकील ने लड़की के माता-पिता और अपने माता-पिता की मदद से निकाह कर लिया। इसके बाद शकील ₹2 लाख नकद और डेढ़ तोले सोना लेकर घर छोड़कर भाग गया। उसकी पत्नी और बच्चे अब घर में अकेले हैं और न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बेटे ने कहा कि उनके सपने टूट गए हैं और समाज में उनका सम्मान खत्म हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News