पिता बना हैवान, आठ माह की बच्ची की बेरहमी से पिटाई, तोड़े हाथ-पैर

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 05:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क : जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पिता ने आठ माह की बच्ची श्री को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर की हड्डियां टूट गई। बच्ची को गंभीर हालत में शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता पर केस दर्ज किया है।

विवेक नगर निवासी खुशबू महरा ने सुभाष महरा से प्रेम विवाह किया। बीते कुछ दिन से उसकी पति से अनबन चल रही है। सुभाष पत्नी और बच्ची श्री से पीछा छुड़ाना चाहता है। इसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता है। बताया जाता है कि पत्नी खुशबू बुधवार को बच्ची को पति के पास छोड़कर बाहर गई थी। वह घर लौटी तो बच्ची रो रही थी। सुभाष ने कहा कि बच्ची खाट से गिर गई, उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो पता चला की उसके दोनों हाथ, एक पैर और कमर की हड्डियां टूटी हुई थी

मां ने लगाया आरोप, पिता ने बताया निर्दोष-

मां खुशबू ने बच्ची की पिटाई के लिए पिता पर आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसी ने 8 माह के बच्ची की बेरहमी से पिटाई की। महिला ने आरोप लगाया कि कई दिन से उसका पति उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वहीं पति सुभाष का कहना है कि वह निर्दोष है, वह झूठे आरोप लगा रही है। मामले में पुलिस ने पिता पर धारा 294, 323, 325 में केस दर्ज किया है। चिकित्सकों का कहना था कि खाट से गिरने से इतनी चोटें नहीं आ सकती। बच्ची की हालत को देखते हुए इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज शहडोल रेफर किया गया है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News