पत्नी का प्रेमी समझ अपने ही बेटे पर चला दी कुल्हाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 07:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कई बार लोग बिना सोचे-समझे केवल शक के आधार पर अपना पूरा परिवार बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में जहां शक के आधार पर एक शख्स ने अपने बेटे पर ही जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी अपने नाबालिग बेटे को ही पत्नी का प्रेमी समझ बैठा और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुरनूल जिले के गुटुपल्ले गांव में सोमन्ना को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक था। जिसे लेकर उन दोनों  के बीच अक्सर अनबन रहती थी। शुक्रवार को सोमन्ना का 14 वर्षीय बेटा परशुराम अपनी मां के पास सोया हुआ था। सोमन्ना को लगा कि वह उसकी पत्नी का प्रेमी है और उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परशुराम के हाथ और कंधे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News