फसलों की कटाई को लेकर किसान चिंतित

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 03:01 PM (IST)

कठुआ : कृषि विभाग ने गत दिनों कंबाइनों के साथ जिला भर में गेहूं की कटाई शुरू करवाई थी लेकिन कई स्थानों पर किसान कटाई शुरू नहीं कर पाए हैं जिससे उन्हें चिंताओं के दौर से गुजरना पड़ रहा है। नगरी क्षेत्र सहित कठुआ शहर से सटे कई इलाकों में कटाई शुरू नहीं हो पाई है। ऊपर से मौसम की भी खराबी की चिंता किसानों को सता रही है। आमूनन तौर पर फसल लगभग तैयार है और किसानों को मजदूरों या फिर कंबाइनों का इंतजार है। किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि नगरी इलाके में कई स्थानों पर फसलों की कटाई शुरू नहीं हो पाई। या तो मजदूर नहीं मिल रहे या फिर कंबाइनें नहीं पहुंच रही। कृषि विभाग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि क्रियान्वयन तरीके से कटाई हो सके। जिला कृषि अधिकारी संजीव राय ने बताया कि कटाई को शुरू कर दिया गया है और जहां जहां फसल पक जाएगी, वहां कटाई किसानों को ही करवानी होगी। 


वहीं, इस संबंध में डी.सी. कठुआ ओम प्रकाश ने कहा कि आज ही पास जारी कर दिए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पंजाब से आने वाली कंबाइनों को लेकर उनके साथ आने वाले चालक, आपरेटरों को औपचारिकताओं से गुजरना होगा। जो लोग कंबाइनों का इस्तेमाल नहीं करता है, उन किसानों को भी अप्लाई करने पर अनुमति दी जा रही है। किसानों की मदद की जाएगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News