पहले FACEBOOK पर की दोस्ती, फिर ठगे करोड़ों रुपए

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 08:37 AM (IST)

नई दिल्ली: फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एन.आर.आई. उद्योगपति से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है। उसने 6 और उद्योगपतियों से 7 करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
शिकायत के अनुसार एन.आर.आई. उद्योगपति विनोद कुमार की 15 साल से चीन के ग्वांग्झू शहर में मदर बोर्ड बनाने की फैक्टरी है। बीते साल आनंद ने विनोद को अधिक रिटर्न का लालच देकर रियल एस्टेट प्रोजैक्ट में डेढ़ करोड़ रुपए का निवेश करवाया लेकिन कोई लाभ नहीं दिया। कुछ दिनों के बाद वह फरार हो गया। विनोद ने हरिनगर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने आनंद को मोहाली से गिरफ्तार किया।
 
उद्योगपतियों से दोस्ती कर शिकार करता था
जांच में सामने आया कि आनंद फेसबुक के जरिए उद्योगपतियों का शिकार करता था। वह खुद की फेसबुक प्रोफाइल पर अपनी फर्जी कम्पनी के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें लिखता था। उसने विनोद को इसी तरह जाल में फंसाया। फ्रैंड रिक्वैस्ट भेजकर दोस्ती की। फिर बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद विनोद से डेढ़ करोड़ रुपए का निवेश करवाया।
 
आरोपी आनंद ने दिल्ली और मोहाली के 6 और उद्योगपतियों से 7 करोड़ रुपए की ठगी की है। इन्हें भी फेसबुक के सहारे दोस्ती कर जाल में फंसाकर फर्जी कम्पनियों में निवेश करवाया। सभी पीड़ित पेशे से आयात-निर्यात का व्यापार करते हैं। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के 2 और मोहाली के 4 पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News