राजस्थान का अनोखा गांव, जहां हर आदमी की हैं 2 बीवियां

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 03:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश भर में कई जाति और धर्मो के लोग रहते हैं जिनके अलग-अलग रीति रिवाज देखने को मिलते हैं। राजस्थान के जैसलमेर का एक गांव ऐसा है जहां दो-दो पत्नियां रखने का रिवाज है। इसके पीछे का कारण भी बहुत रोचक है। यहां के पुरुषों का दावा है कि पहली पत्नी से संतान सुख नहीं मिलता और दूसरी शादी करते ही संतान​ हो जाती है। 

डेरासर ग्राम पंचायत की रामदेयो की बस्ती नामक गांव में हर दूसरे घर के पुरुषों की दो पत्नियां हैं। हालांकि वर्तमान में यह परम्परा पुरानी पीढ़ी तक ही सीमित है। नई पीढ़ी बढ़ती मंहगाई की वजह से इस रिवाज से दूरी बनाए हुए है। गांव के बड़े बुजुर्गों का मानना कि गांव के जिस पुरुष ने दूसरी शादी की है उसकी पत्नी ने बेटे को ही जन्म दिया है। यही नहीं शादी के बाद दोनों पत्नियों को साथ-साथ रहना होता है उन्हे रसोई और खाना भी साथ मिलकर ही बनाना होता है। 

रामदेयो की बस्ती के मदरसा में पढ़ाने वाले दोस्त अली ने बताया कि गांव की औरतें पुरुषों की दूसरी शादी किए जाने पर कोई विरोध नहीं करती हैं। बस उन्हें दूसरी बीवी के साथ बराबरी का अधिकार चाहिए होता है। उन्होंने बताया कि गांव के रिवाज के अनुसार हमें अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखना होता है। यही नहीं पूरे गांव में पिछले कई वर्षों से दो पत्नियों वाले घर में कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है। यहां तक की बच्चे भी अपनी दोनों मां का पूरा ख्याल रखते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News