Irregular Periods: महीने में 2 बार पीरियड्स आना सामान्य है या बीमारी का संकेत? जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 11:26 AM (IST)

Menstrual Health Awareness: महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव कई बार सामान्य लगते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आमतौर पर महीने में एक बार पीरियड्स होना स्वस्थ शरीर की निशानी है, लेकिन अगर आपको एक ही महीने में दो बार पीरियड्स (Two periods in one month) आ रहे हैं, तो यह शरीर में पनप रही किसी समस्या का इशारा हो सकता है। बता दें कि एक हेल्दी पीरियड साइकिल आमतौर पर 28 दिनों की होती है। हालांकि, मेडिकल साइंस के अनुसार अगर आपका चक्र 21 से 35 दिनों के बीच है, तो इसे सामान्य माना जाता है।

अनियमितता कब मानी जाती है? अगर आपका साइकिल 21 दिन से छोटा है या 35 दिन से ज्यादा लंबा है। अगर हर महीने तारीखों में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है, तो इसे 'Irregular Periods' की श्रेणी में रखा जाता है।

महीने में दो बार पीरियड्स आने के 4 मुख्य कारण
1. हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance)

हमारे शरीर में Estrogen और Progesterone हार्मोन पीरियड्स को कंट्रोल करते हैं। खराब जीवनशैली, नींद की कमी या अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण ये हार्मोन ऊपर-नीचे हो जाते हैं, जिससे महीने में दो बार ब्लीडिंग हो सकती है।

2. पीसीओएस (PCOS/PCOD)
आजकल की महिलाओं में Polycystic Ovary Syndrome एक बड़ी समस्या बन गई है। इसमें ओवरी (अंडाशय) में छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं, जो हार्मोनल लेवल को बिगाड़ देती हैं और पीरियड्स को पूरी तरह अनियमित कर देती हैं।

3. गर्भाशय फाइब्रॉएड (Uterine Fibroids)
ये गर्भाशय की दीवारों पर पनपने वाली गैर-कैंसरकारी गांठें होती हैं। इनका आकार छोटा या बड़ा हो सकता है। इनकी मौजूदगी के कारण न सिर्फ पीरियड्स जल्दी-जल्दी आते हैं, बल्कि ब्लीडिंग भी काफी ज्यादा और दर्दनाक हो सकती है।

4. थायराइड की समस्या (Thyroid Disorders)
थायराइड ग्रंथि हमारे मेटाबॉलिज्म और हार्मोन्स को कंट्रोल करती है। चाहे वह Hyperthyroidism हो या Hypothyroidism, दोनों ही स्थितियों में मासिक धर्म का चक्र बुरी तरह प्रभावित होता है।

डॉक्टर के पास कब जाएं?
कभी-कभी तनाव या अचानक वजन बढ़ने/घटने से एक बार ऐसा होना सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर:

  • यह लगातार 2-3 महीनों से हो रहा हो।

  • ब्लीडिंग के दौरान असहनीय दर्द हो।

  • बहुत बड़े ब्लड क्लॉट्स (खून के थक्के) आ रहे हों।

  • ऐसी स्थिति में बिना देरी किए Gynecologist (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से संपर्क करें।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News