EPFO ने किया बड़ा अपडेट: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अब BHIM ऐप से एक क्लिक में आएगा पैसा

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए PF निकालने की प्रक्रिया को और आसान बनाने जा रहा है। जल्द ही BHIM ऐप के माध्यम से यूजर्स तुरंत अपने PF अकाउंट से राशि निकाल सकेंगे। इस नए डिजिटल उपाय का उद्देश्य PF निकालने के समय बचत करना और प्रक्रिया को सरल बनाना है।

BHIM ऐप से तुरंत PF निकालने की सुविधा
EPFO ने एनपीसीआई (NPCI) के साथ मिलकर इस नई सुविधा को विकसित किया है। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, घर संबंधी आवश्यकताओं या अन्य विशेष परिस्थितियों के लिए PF एडवांस सीधे आपके UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसे एटीएम विड्रॉल की तरह आसान और तेज़ बनाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सुविधा शुरुआत में केवल BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी, लेकिन भविष्य में अन्य UPI एप्स पर भी इसे विस्तारित किया जा सकता है। क्लेम सबमिट होने के बाद EPFO बैकएंड में पुष्टि करेगा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से राशि तुरंत भेज दी जाएगी।


PF विड्रॉल में लगेगा कैप
सुरक्षा और दुरुपयोग को रोकने के लिए, शुरुआती चरण में निकासी राशि पर लिमिट लग सकती है। पूरा PF राशि एक साथ नहीं निकाली जा सकेगी क्योंकि RBI ने UPI ट्रांजैक्शन पर सीमाएं निर्धारित की हैं।


PF किन मामलों में निकाला जा सकता है?
EPFO के नियमों के अनुसार, PF निम्न परिस्थितियों में निकाला जा सकता है:
रिटायरमेंट: 58 साल की उम्र या उससे अधिक होने पर।
बेरोजगारी: लगातार दो महीने बेरोजगार रहने के बाद, PF का 75% तुरंत और शेष 25% दो महीने बाद।
स्थायी दिव्यांगता: यदि आप पूर्ण रूप से कार्य करने में असमर्थ हैं।
स्थायी विदेश प्रवास: यदि आप किसी अन्य देश में स्थायी रूप से जा रहे हैं।
मेडिकल इमरजेंसी: अपने, जीवनसाथी, बच्चों या माता-पिता की गंभीर बीमारियों के लिए।
घर संबंधी आवश्यकताएं: पांच साल सेवा के बाद घर खरीदने या बनाने, तीन साल सेवा के बाद होम लोन रेमिट करने, और निर्माण पूरा होने के पांच साल बाद रेनोवेशन के लिए।
शिक्षा: सात साल सेवा के बाद अपने या बच्चों की मैट्रिक के बाद की शिक्षा के लिए।
विवाह: सात साल सेवा के बाद अपने, बच्चों या भाई-बहनों के विवाह के लिए।
प्राकृतिक आपदा: वित्तीय कठिनाई से निपटने के लिए।


क्यों है यह बदलाव अहम?
इस नई सुविधा से PF निकालना पहले से कहीं आसान और तेज़ हो जाएगा। सदस्य बिना EPFO कार्यालय जाए या लंबी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए तुरंत अपनी जरूरत के मुताबिक राशि निकाल पाएंगे। यह कदम EPFO के डिजिटलाइजेशन को और मजबूत बनाता है और 26 लाख करोड़ रुपए से अधिक के PF फंड के प्रबंधन में पारदर्शिता और सुविधा लाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News