EPFO Update: लाखों कर्मचारियों की लगेगी मौज! Inactive EPFO खातों से अब सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएंगे 1000 रुपए, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 11:28 AM (IST)

EPFO Update: EPFO यानि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  के लाखों सदस्यों के लिए राहत भरी खबर है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने उन EPFO खातों को बंद करने और उनका निपटारा करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। इस नई प्रक्रिया के तहत छोटे बैलेंस वाले खातों का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi Flight Live Tracking: Global Sensation बना PM मोदी का भारत से इजरायल का रुट, 7,000 लोगों ने की फ्लाइट की Live tracking

बिना आवेदन के वापस मिलेगा पैसा
सरकार की योजना के अनुसार, जिन बंद खातों में 1,000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है, उन्हें ऑटोमैटिक रिफंड किया जाएगा। इस प्रक्रिया के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं

  • 7.11 लाख खातों का होगा निपटारा: लगभग 30.52 करोड़ रुपये की लावारिस राशि को सीधे सदस्यों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
  • कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं: खाताधारकों को इसके लिए न तो ईपीएफओ कार्यालय जाने की जरूरत है और न ही कोई ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • नॉमिनी को भी लाभ: यदि मूल खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है, तो यह राशि उनके पंजीकृत नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी को सौंपी जाएगी।

PunjabKesari

क्या होता है इनऑपरेटिव खाता?
नियमों के अनुसार, यदि किसी EPFO खाते में लगातार 36 महीनों तक Employer की ओर से कोई अंशदान जमा नहीं किया जाता है, तो उस खाते को 'इनऑपरेटिव' की श्रेणी में डाल दिया जाता है। अक्सर नौकरी बदलने या सेवानिवृत्ति के बाद जानकारी के अभाव में लोग इन छोटे बैलेंस वाले खातों को भूल जाते हैं।

ये भी पढ़ें- March Bank Holiday: होली से रामनवमी तक मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट में चेक करें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक

EPFO 3.0 
वर्तमान में कुल 31.86 लाख निष्क्रिय खातों में करीब 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं। 1,000 रुपये वाले खातों से शुरू हुआ यह अभियान भविष्य में बड़े खातों की समीक्षा तक विस्तृत होगा। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष से 'EPFO 3.0' लॉन्च करने की योजना है, जिसके तहत कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा। इसके अलावा क्लेम निपटान की अवधि को वर्तमान 20 दिनों से घटाकर मात्र 3 दिन से कम करने का लक्ष्य रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News