जम्मू कश्मीर पुलिस पर बरसे इंजी. रशीद, श्रीनगर में भूख हड़ताल शुरु

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 07:27 PM (IST)

श्रीनगर :  जम्मू कश्मीर पुलिस पर बरसते हुए निर्दलीय विधायक इंजी. रशीद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को अपनी अंतरात्मा को जगाना और लोगों पर अत्याचारों को बंद कर देना चाहिए। श्रीनगर में भारी बारिश के बीच रशीद ने भूख हड़ताल शुरु की जिसके दौरान उन्होंने यह बात कही।  रशीद ने कहा कि आज का प्रदर्शन जम्मू कश्मीर के विवेक को जागरुक करने के लिए है जो छात्राओं सहित हमारे छात्रों पर अत्याचारों को अंजाम दे रही है जबकि पूरा विश्व कठुआ पीड़िता के लिए रो रहा है। 


कश्मीर में प्रदर्शनों को इजाजत नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए रशीद ने कहा कि केवल कश्मीर में ही क्यों पीड़ित हो रहे हैं। हमें सडक़ों पर शांतिपूर्ण रैलियां निकालने की इजाजत नहीं दी जा रही है। आज के प्रदर्शन के माध्यम से हम जम्मू कश्मीर पुलिस को बताना चाहते हैं कि आप हमारे अपने हैं और सेवानिवृत्त के बाद आपको अपने लोगों के पास वापस आना है। रशीद ने पुलिस से छात्रों को प्रदर्शनों को करने की इजाजत देने के लिए कहा। 

पैलेट का प्रयोग बंद करो
निर्दलीय विधायक ने कहा कि हम जम्मू कश्मीर पुलिस से अपील करना चाहते हैं कि ईश्वर के लिए अत्याचार करना बंद कर दो। लोगों पर पैलेट का इस्तेमाल बंद करो। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के जो छात्र सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहे हैं को उनके घरों का कोई मुद्दा नही हैं। वह नौकरियां नहीं मांग रहे हैं। उनको आपसे कुछ नहीं चाहिए। वह कश्मीर के लोगों के साथ न्याय चाहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News