Boss ने वीकेंड पर बुलाया Office तो एंप्लॉय ने कहा - नौकरी से निकाल दो! जानिए क्या है पूरा मामला?
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 09:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क। वीकेंड पर काम करने या ज्यादा घंटे काम करने को लेकर इन दिनों कई बहसें हो रही हैं। हालांकि अब वीकेंड पर काम करना आम बात बन चुकी है और बहुत सी कंपनियों में शनिवार और रविवार को भी काम किया जाता है। इसी बीच दिल्ली के एक वीडियो एडिटर और उसके बॉस के बीच वीकेंड पर काम करने को लेकर एक सोशल वॉर देखने को मिली।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल वीडियो एडिटर का बॉस उसे संडे को काम करने के लिए कहता है और इसके जवाब में कर्मचारी ने ऐसा रिप्लाई दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कर्मचारी ने अपनी व्हाट्सएप चैट को Reddit पर शेयर किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया।
यह भी पढ़ें: आंधी, बारिश और लू… उत्तर भारत में बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी और सर्दी का दिख रहा मिलाजुला असर
कर्मचारी ने बताया कि वह दिसंबर में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में जॉइन हुआ था। वहां वह अपने रेगुलर डेज की तरह काम कर रहा था। वह रोजाना 7:30 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करता और घर चला जाता। एक दिन वह 55 मिनट तक एक वीडियो एडिट करने के बाद शिफ्ट टाइम खत्म होने पर घर चला गया लेकिन इसके एक घंटे बाद यानी 8:30 बजे उसके बॉस ने उसे कॉल किया और बताया कि वीडियो में कुछ बदलाव करने होंगे।
क्या हुआ उसके बाद?
बॉस ने वीडियो एडिटर को व्हाट्सएप ग्रुप में संडे को आने के लिए कहा लेकिन कर्मचारी ने सीधे तौर पर मना कर दिया और कहा कि वह वीकेंड पर काम नहीं कर सकता लेकिन वह प्रोजेक्ट फाइल शेयर कर सकता है। इसके बाद बॉस ने उसे सोमवार को ऑफिस आने को कहा लेकिन कर्मचारी ने अपने बॉस को कह दिया कि अगर वह उसे वीकेंड पर काम करने के लिए कहेगा तो वह उसे नौकरी से निकालने की सलाह देगा। इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट रेडिट पर शेयर किया गया और यह पोस्ट वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें: Delhi Govt ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट: जल्द बदलेगी यमुना की सूरत, चलेगा क्रूज, Tourism को मिलेगा बढ़ावा
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वायरल पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। दिल्ली के एक सिविल लॉयर ने कर्मचारी के पक्ष में कमेंट करते हुए कहा कि अगर संपादक (बॉस) कर्मचारी की सैलरी रोकता है तो वह उसकी मदद करेंगे। एक अन्य यूजर ने बॉस को कई अपशब्द भी लिखे। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो एडिटर की हिम्मत की सराहना की और कहा कि ऐसा कदम उठाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।
वहीं इस घटना ने वीकेंड पर काम करने की अनिवार्यता और कर्मचारियों के अधिकारों पर एक नई बहस छेड़ दी है। कर्मचारी का यह कदम यह दर्शाता है कि काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना कितना जरूरी है और किसी भी कामकाजी व्यक्ति को अपनी समय सीमा का सम्मान भी मिलना चाहिए।