Flight Emergency Landing : बीते 48 घंटे में भारत में 3 इंटरनेशनल फ्लाइटों की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 04:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में पिछले 48 घंटे में तीन अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें एयर इंडिया इथोपियन एयरलाइंस और श्रीलंकाई एयरलाइंस का विमान शामिल हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी घटनाओं की विस्तृत जांच के आदश दिए हैं। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लैंडिंग शुक्रवार और शनिवार को कालीक, चेन्नई और कोलकाता में की गई। सभी आपातकालीन लैंडिंग विभिन्न तकनीकी मुद्दों के कारण हुई।

 

शारजाह से कोचिन के लिए उड़ान G9-426 के संचालन के दौरान एयर अरेबिया के विमान में हाइड्रोलिक खराबी आने के बाद विमान को रनवे पर सुरक्षित उतारा गया। एक अन्य घटना में, 16 जुलाई को, अदीस अबाबा से बैंकाक जाने वाले इथियोपियन एयरलाइंस के एक विमान में दबाव की समस्या आने के कारण इसकी कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसी तरह की एक तीसरी घटना में, 15 जुलाई को श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान ने भी हाइड्रोलिक समस्या के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की। DGCA ने इन सभी इमरजेसमी लैंडिंग पर रिपोर्ट मांगी है।

 

बता दें कि भारतीय विमानों की भी पिछले दिनों विदेशी धरती पर इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। रविवार सुबह शारजाह से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के एक विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इसकी इमरजैंसी लैंडिंग कराची कराई गई। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की कालीकट से दुबई जाने वाली फ्लाइट संख्या IX-355 में कुछ जलने की बू आने के बाद इसे मस्कट की ओर मोड़ा गया और वहां इसकी लैंडिंग करवाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News