हम जीतेंगे निगम चुनाव : आशा कुमारी

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 08:45 AM (IST)

चंडीगढ़(आशीष) : सैक्टर-35 स्थित राजीव भवन में पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विजय की शुरूआत शहर के नगर निगम चुनावों से होगी। प्रभारी बनने पर पहली बार शहर में पहुंचने पर गर्मजोशी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में विजय होने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों का भी चंडीगढ़ पर हक है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब वे कमर कस लें और कंधे से कंधा मिलाकर घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की नाकाम योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्हें सिर्फ मछली की आंख की तरह चंडीगढ़ और पंजाब के चुनाव दिख रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेसी उम्मीदवारों को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सैनिकों की लड़ाई के लिए जेल में रह सकते हैं तो वे देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ छोटा सा शहर है, जिसका संदेश पूरे देश-विदेश में जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ सभी लोगों का विकास करना है। 

 

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे बंसल :
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि एक रैंक, एक पैंशन योजना का केन्द्र सरकार क्रेडिट ले रही हैं जबकि यह योजना यू.पी.ए. सरकार के समय की है। उन्होंने रोजगार गारंटी बिल को देरी से पास करने पर केन्द्र सरकार की आलोचना की। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार तानाशाह हो चुकी है। सांसद को मिलना लोगों के लिए मुश्किल है। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि इस बार निगम का चुनाव शक्तियों के खिलाफ है, जिसे चुनौतियों के साथ मिलकर लडऩा होगा। वहीं जब अध्यक्ष और पूर्व केन्द्र मंत्री स्वागत करने के गेट पर खड़े हुए थे तो बसपा नेता अलवर-उल-हक वहां से निकल रहे थे तो वह गाड़ी से उतरकर उनके गले मिले।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News