बुजुर्ग दंपत्ति के सामने ढह गया आशियाना, लोग बनाते रहे Video

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 10:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक मकान देखते ही देखते ताश के पत्तों ​की तरह ढह गया। मकान के अचानक गिरने से आस पास के लोग सकते में आ गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आई है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार एकांगी मार्ग पर रहने वाले सुमत कुमार जैन व उनकी पत्नी कमल जैन के पड़ोस के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। जिस कारण उनके मकान की नींव और कमजोर हो गई। इस दौरान मकान मे रखा सामान अचानक गिरने लगा। बुजुर्ग दंपत्ति अनहोनी की आशंका के चलते बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि हमारी आंखों के सामने मकान ढह रहा था और लोग तमाशा देख रहे थे। अब वह दंपति बेसहारा हो गए हैं, इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला सदमे में है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News