Earthquake in Nashik : भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 05:37 AM (IST)
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई है। यह भूकंप सुबह 2:37:41 बजे आया, जिसका केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
वैज्ञानिकों के अनुसार, कम गहराई (shallow) पर आने वाले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि भूकंपीय लहरों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे सतह पर कंपन अधिक तेज होता है और जान-माल के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।
