Earthquake in Uttarakhand : भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 11:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भटवाड़ी तहसील में महसूस हुए झटके
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भूकंप के ये हल्के झटके मुख्य रूप से तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत महसूस किए गए। जांच में पाया गया कि भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में जमीन की सतह से लगभग 7 किलोमीटर गहराई में था।

नुकसान की कोई सूचना नहीं
राहत की बात यह है कि सभी तहसील थानों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार, जिले के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार की हानि या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापे जाने के कारण इसे हल्के झटके की श्रेणी में रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News