Earthquake Havoc: इस राज्य में सुबह-सुबह कांपी धरती, डरे सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 09:05 AM (IST)
Earthquake: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी लेकिन झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
कहां था भूकंप का केंद्र?
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology - NCS) के अनुसार झटके शुक्रवार सुबह महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश का गोंडा जिला था। जमीन के अंदर इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
लखनऊ और गोंडा में कैसा रहा असर?
भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अब तक जान-माल के किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है। राजधानी के कुछ इलाकों में लोगों ने खिड़कियों और पंखों को हल्का हिलते हुए देखा। केंद्र होने के कारण यहाँ झटके अधिक स्पष्ट थे। ग्रामीण इलाकों में लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है।
भूकंप आने पर क्या करें?
विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के छोटे झटके किसी बड़े खतरे का संकेत भी हो सकते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है:
-
घर के अंदर हों तो: मेज या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं और सिर को ढक लें।
-
घर से बाहर हों तो: इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर खुली जगह पर चले जाएं।
-
लिफ्ट का इस्तेमाल न करें: भूकंप के दौरान सीढ़ियों का ही प्रयोग करें।
