Kidney Damage: किडनी खराब होने से पहले पुरुषों में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पुरुषों में किडनी की समस्या अक्सर धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती लक्षण अक्सर अनदेखा रह जाते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी शरीर का प्राकृतिक फ़िल्टर है और इसकी खराबी से पूरे शरीर पर असर पड़ सकता है। इसलिए किडनी खराब होने के शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी है।

शुरुआती लक्षण जिन्हें पुरुषों को पहचानना चाहिए

त्वचा में खुजली
किडनी खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे त्वचा में लगातार खुजली जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

हाथ-पैरों में सूजन
यदि अचानक हाथ-पैर सूजने लगें, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। एक्सेस फ्लुइड के जमा होने से सूजन उत्पन्न होती है।

नींद में खलल
किडनी सही तरीके से ब्लड को फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे टॉक्सिन्स पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप रात में बार-बार पेशाब आना और नींद न आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

पेशाब में बदलाव
किडनी डैमेज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, पेशाब की गंध बदलना, उसमें खून आना या झाग बनना शामिल हो सकता है। ये संकेत किडनी की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।

आंखों के आसपास सूजन
किडनी खराब होने पर शरीर में फ्लुइड जमा होने लगता है, जिससे आंखों के आस-पास सूजन दिखाई दे सकती है।

किडनी खराब होने पर क्या करें

किडनी में किसी भी तरह की समस्या के शुरुआती लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आवश्यक जांच कर किडनी की स्थिति का आकलन करेंगे और सही इलाज शुरू कराएंगे।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स

- संतुलित और पौष्टिक आहार लें

- वजन को नियंत्रित रखें

- नियमित रूप से व्यायाम करें

- धूम्रपान से बचें

- पर्याप्त पानी पीते रहें

- साल में कम से कम एक बार फुल बॉडी चेकअप कराएं

- कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News