मुंबई: गोवंडी में भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते जलकर खाक हुईं कारें, धमाके से दहला इलाका

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 04:11 PM (IST)

Car Fire Mumbai : मुंबई के गोवंडी इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खड़ी गाड़ियां अचानक आग का गोला बन गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 10 कार क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बैंगनवाड़ी सिग्नल के पास सुबह करीब 11:45 बजे हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि एक कार का सीएनजी (CNG) सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 

 

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा, ''वहां खड़ी 10 से 12 गाड़ियां आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News