किसान की खेत में हुई मौत, काम करते समय लगा करंट

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बींझासर गांव में खेत में काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताराचंद जाट (30) शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था। जब वह ट्यूबवेल का फ्यूज लगा रहा था उसी समय उसे करंट लग गया।

करंट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पल्लू के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News