साम्बा पुलिस ने चरस और भुक्की सहित 2 दबोचे

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 11:29 AM (IST)

साम्बा : नशीली दवाओं के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए जिला पुलिस साम्बा ने   दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके कब्जे से 500 ग्राम चरस (30 छल्लियाँ) और 4.5 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना मिलने पर साम्बा पुलिस पार्टी ने पलाह मोड़ में राजमार्ग पर एक नाका लगाया और एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते देख कर रोका व तलाशी ली। इसके पास से लगभग 300 ग्राम चरस (20 छल्लियाँ) बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान रोशन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी सरगाल, साम्बा के रूप में हुई है। पूछताछ पर इसने एक अन्य ड्रग तस्कर के नाम का खुलासा किया, जिससे उसने यह चरस खरीदी थी। PunjabKesari

 


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घगवाल से दूसरे ड्रग तस्कर को भी पकड़ लिया, जिसकी पहचान सुनील सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी गुड़ा जट्टाँ, घगवाल के रूप में हुई है। आरोपी सुनील सिंह से पूछताछ के दौरान, उसके खुलासे पर उसके घर से 4.5 किलोग्राम भुक्की के साथ करीब 200 ग्राम चरस (10 छल्यिाँ) बरामद की गई। पुलिस ने कुल मिलाकर 500 ग्राम चरस और 4.5 भुक्की बरामद की है। इस संबंध में, 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News