drinking water benefits: पानी पीने से तेजी से घटता है वजन, जानें क्या है सही तरीका, कुछ ही दिनों में होने लगेगा Weight Loss

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 04:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पानी हमारे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। अक्सर लोग यह नहीं जानते कि सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे गैस, अपच, और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। इतना ही नहीं, पानी पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है, लेकिन इसके लिए सही समय पर पानी पीना जरूरी है। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए पानी पीने का सही समय क्या है।

वेट लॉस के लिए पानी पीने का सही तरीका:

सुबह खाली पेट: सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाली पेट 1 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर से विषैले तत्व (टॉक्सिन्स) बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म अच्छा होने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है। आप गुनगुना पानी पी सकते हैं, जो और भी फायदेमंद होता है।

खाने से पहले: खाना खाने से लगभग आधे घंटे पहले 1 गिलास पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह भूख को नियंत्रित करता है और कैलोरी इनटेक कम करने में सहायक होता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता।

सोने से पहले: रात को सोने से एक घंटा पहले पानी पिएं। इससे शरीर रातभर हाइड्रेटेड रहता है। जब हम सोते हैं तो शरीर को पानी नहीं मिलता, इसलिए सोने से पहले और उठने के बाद पानी पीना बेहद जरूरी है।

वर्कआउट के दौरान: व्यायाम के समय शरीर से पसीना निकलता है, जिससे पानी और नमक की कमी हो सकती है। इसलिए वर्कआउट के दौरान और बाद में पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है और थकान कम होती है।

खाना खाते समय: खाना खाते वक्त बीच-बीच में पानी के छोटे घूंट लेने से भोजन जल्दी पचने में मदद मिलती है और भूख भी संतुलित रहती है। हालांकि, खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए।

ज्यादा भूख लगने पर: अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा भूख लग रही हो तो पहले एक गिलास पानी पिएं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से भी भूख लगती है। इससे आप अनहेल्दी स्नैकिंग से बच सकते हैं।

इन तरीकों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली भी अपना सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News