AI Summit में Youth Congress का हाई- वोल्टेज ड्रामा, शर्टलेस होकर PM मोदी के खिलाफ की नारेबाज़ी
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 02:21 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया। इस समिट में यूथ कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल वोल्टेज ड्रामा किया। सम्मेलन के पांचवें दिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश किया और Shirtless होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।डिटेल में जानते हैं पूरी घटना के बारे में
<
AI Summit में Compromised PM के चर्चे 🔥
— Indian Youth Congress (@IYC) February 20, 2026
भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ताओं ने देश की अस्मिता का सौदा करने वाले Compromised प्रधानमंत्री के खिलाफ उठाई आवाज।
इंकलाब जिंदाबाद 🇮🇳#PMisCompromised pic.twitter.com/JavHUUENj2
>
यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन और नारेबाजी
भारत मंडपम में जब दुनिया भर के दिग्गज 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे, तभी भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ता अचानक मुख्य हॉल के करीब पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतार दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर थे और वे India-US deal व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे थे।
ऐसी हुई पूरी घटना
हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने PM is Compromised जैसे नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कम से कम चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि 4,000 से अधिक AI-सक्षम कैमरों और 15,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद ये कार्यकर्ता अंदर कैसे पहुंचे पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा उल्लंघन और प्रतिबंधित क्षेत्र में हंगामा करने के आरोप में इन लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
