क्या आप जानते हैं BRA का फुल फॉर्म? 99% महिलाओं को भी नहीं पता ये फैक्ट्स, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आजकल फैशन और कंफर्ट का जमाना है, और महिलाओं के लिए ब्रा एक ज़रूरी इनरवियर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका फुल फॉर्म क्या होता है और इससे जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले फैक्ट्स क्या हैं? एक रिपोर्ट के अनुसार, 99% महिलाएं इसका सही फुल फॉर्म नहीं जानती हैं, जबकि यह उनकी सेहत और कंफर्ट से जुड़ा हुआ है।
आइए, जानते हैं ब्रा से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें:
BRA का फुल फॉर्म क्या है?
दरअसल, BRA कोई फुल फॉर्म नहीं, बल्कि एक फ्रेंच शब्द 'Brassiere' का छोटा रूप है। इसका पहली बार इस्तेमाल 1893 में एक अखबार में हुआ था, और 1907 में यह 'वोग' मैगज़ीन में छपा। धीरे-धीरे यह शब्द लोकप्रिय हो गया और इसे छोटा करके ब्रा कहा जाने लगा। हालांकि, कुछ लोग इसे 'Breast Resting Area' (ब्रेस्ट रेस्टिंग एरिया) कहते हैं, लेकिन यह इसका सही फुल फॉर्म नहीं है।
ब्रा से जुड़े कुछ ज़रूरी फैक्ट्स
गलत साइज की समस्या: एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। गलत साइज की ब्रा पहनने से न केवल लुक खराब होता है, बल्कि यह ब्रेस्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
एक्सपायरी डेट: क्या आप जानते हैं कि ब्रा की भी एक्सपायरी डेट होती है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक ब्रा को 6 से 9 महीने इस्तेमाल करने के बाद बदल देना चाहिए, क्योंकि उसके इलास्टिक और सपोर्ट की क्वालिटी खराब हो जाती है।
कप साइज का इतिहास: पहले ब्रा सिर्फ एक ही साइज में आती थी। 1930 के दशक में एस एच कैंप कंपनी ने पहली बार A से D तक के कप साइज लॉन्च किए, जिससे महिलाओं को अपने लिए सही फिटिंग चुनना आसान हो गया।
धोने का सही तरीका: ब्रा को बार-बार न धोने से उसमें बदबू और गंदगी जम सकती है। इसे हमेशा हल्के हाथों से धोना चाहिए, ताकि इसका शेप और फैब्रिक लंबे समय तक सही रहे।