Vegan Vs Vegetarian: क्या आप जानते हैं कि Vegan और Vegetarian आहार में अंतर?
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 11:19 AM (IST)
नेशनल डेस्क: बीते कुछ सालों में Plant-Based Diet की लोकप्रियता दुनिया भर में तेजी से बढ़ी है। खान-पान की इस नई लहर में जहां मांसाहार को छोड़ा जाता है, वहीं आज भी बहुत से लोग वीगन और वेजिटेरियन को एक ही समझते हैं। यह सच है कि दोनों ही मांस और मछली से परहेज करते हैं, लेकिन इनके बीच एक महत्वपूर्ण अंतर है, जिसे जानना जरूरी है। अगर हम इसे आसान भाषा में समझे तो सभी वीगन शाकाहारी होते हैं, लेकिन सभी शाकाहारी वीगन नहीं होते। आइए जानते हैं इन दोनों तरह की डाइट के बीच का फर्क और उनके खान-पान की मुख्य बातें।
मुख्य अंतर
वीगन और शाकाहारी खाने के बीच सबसे बड़ा और स्पष्ट अंतर Animal Products के बहिष्कार की सीमा है।
- वेजिटेरियन (Vegetarian) या शाकाहारी: ये लोग पशु मांस (मीट, मछली, मुर्गी) खाने से बचते हैं। ब्लकि ये डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, दही, पनीर, मक्खन) और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
- वीगन (Vegan): वीगन डाइट इससे भी एक कदम आगे है। ये मांस, मछली या मुर्गी तो दूर पशुओं से प्राप्त होने वाले हर उत्पाद को छोड़ देते हैं। इसका मतलब है कि डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, पनीर आदि) अंडे और यहां तक कि शहद को भी आहार में शामिल नहीं किया जाता।
वीगन और वेजिटेरियन की डाइट में क्या खाते हैं?
कई लोगों के लिए वीगन बनना सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ा फैसला नहीं, बल्कि एक नैतिक और environmental perspective भी है।
- वीगन उद्देश्य: वीगन का मुख्य लक्ष्य हर तरह से जानवरों को होने वाले नुकसान को कम करना है। इसलिए ये केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि चमड़ा, ऊन, रेशम और जानवरों पर टेस्ट किए गए कॉस्मेटिक्स जैसी चीजों से भी परहेज करते हैं।
- वेजिटेरियन दृष्टिकोण: शाकाहारियों के नैतिक मूल्य भी अक्सर जानवरों के प्रति सम्मान वाले होते हैं, लेकिन वे आमतौर पर लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर इस नियम को वीगन जितनी सख्ती से लागू नहीं करते।
पोषण का ध्यान रखना क्यों जरूरी?
दोनों ही तरह के आहार अगर सही तरीके से प्लान किए जाएं, तो बेहद पौष्टिक हो सकते हैं।
- वीगन चुनौती: वीगन डाइट लेने वालों को विटामिन बी12,आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये मुख्य रूप से पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। इसके लिए उन्हें फोर्टिफाइड फूड्स या सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है।
- वेजिटेरियन सुविधा: शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करके इन पोषण संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं, जिससे उन्हें अक्सर सप्लीमेंट्स की कम आवश्यकता होती है।


