द्रमुक सांसद गणेशमूर्ति की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 06:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु के इरोड से लोकसभा सदस्य ए. गणेशमूर्ति को रविवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गणेशमूर्ति को बेचैनी हुई और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गणेशमूर्ति यहां से 2019 के लोकसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टिकट पर चुने गए थे।
PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि जांच के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया है। जब उन खबरों के बारे में पूछा गया कि क्या सांसद ने आत्महत्या का प्रयास किया है, तो निजी अस्पताल के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बाद में सांसद को कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। द्रमुक के नेता एस मुथुसामी, राज्य के शहरी विकास एवं आवास तथा आबकारी और निषेध मंत्री, डॉ सी सरस्वती, मोडाकुरिची से भाजपा विधायक, अन्नाद्रमुक नेता के वी रामलिंगम और कुछ अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और गणेशमूर्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News