दिवाली पर भारतीयों को दुबई पुलिस से मिला खास तोहफा, वीडियो देखकर होगा गर्व

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 02:02 PM (IST)

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और खासकर दुबई में इस बार की दिवाली इस बार कुछ खास रही। सरकार ने पहली बार दिवाली को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया। दुबई पुलिस की बैंड द्वारा भारत का राष्ट्रगान  बजा कर भारतीयों को विशेष तोहफा दिया गया।

PunjabKesariनिश्चित तौर पर यह प्रवासी भारतीयों के लिए गर्व और गौरव का क्षण था। दुबई सरकार भारत के कंसुलेट जनरल के साथ मिलकर पहली बार 10 दिनों के लिए दिवाली मना रही है। UAE और यहां का मुख्य शहर दुबई पूरी तरह दिवाली के रंग में रंगी नजर आई।PunjabKesariदुबई में 1 नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का जश्न 10 नवंबर (शनिवार) तक चलेगा। UAEके उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री व दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने बुधवार को हिंदी में ट्वीट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी।PunjabKesari दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाई हुई थी। वहीं, दुबई के बॉलिवुड पार्क में कलाकार बॉलिवुड फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते और भांगड़ा करते नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News