OTT पर डिजिटल स्ट्राइक: सरकार ने बैन किए ये 5 OTT Platforms, चेक करें लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 02:36 PM (IST)

OTT Plat forms Ban: केंद्र सरकार ने एक बार फिर से OTT प्लेटफार्म को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में अश्लीलता के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने नियमों का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

इन 5 प्लेटफॉर्म्स पर गिरी गाज

सरकार की ताजा कार्रवाई की जद में आए ऐप्स की सूची इस प्रकार है:

  • MoodXVIP

  • Koyal Playpro

  • Digi Movieplex

  • Feel

  • Jugnu

PunjabKesari

इन बंद किए प्लेटफार्म के खिलाफ काफी लंबे समय से अश्लीलता फैलाने की खबरे मंत्रालय को मिल रही थीं। इस पर सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए इन्हें बैन करने का फैसला लिया है। यह फैसला आईटी एक्ट और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड के कड़े प्रावधानों के तहत लिया गया है। सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को साफ निर्देश दिए हैं कि इन ऐप्स और वेबसाइट्स तक यूजर्स की पहुंच को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए।

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं हुआ सुधार

इन प्लेटफार्म  पर कार्यवाही से पहले सरकार ने कई बार चेतावनी दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जुलाई 2025 में भी सरकार ने 25 अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था। सरकार द्वारा 2024 में इन प्लेटफार्म्स को चेतावनी दी गई थी, वहीं 2025 में इन्हें दायरे में रहकर काम करने की सलाह दी गई थी। सुधार की गुंजाइश न दिखने पर मंत्रालय ने अंततः इन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

सरकार का स्पष्ट संदेश

इस कड़े कदम से सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 'अभिव्यक्ति की आजादी' के नाम पर अश्लील और समाज पर बुरा असर डालने वाले कंटेंट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिजिटल मीडिया के लिए तय किए गए एथिक्स कोड का पालन करना अब हर छोटे-बड़े ओटीटी प्लेयर के लिए अनिवार्य होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News