Maruti का बड़ा धमाका! कंपनी ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान, जल्दी चेक करें लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 01:59 PM (IST)
Maruti Car Discount: अगर आप अप्रैल में कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास इस समय पर मारुति की कार खरीदना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी अपने कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। इस महीने कार खरीदने पर आपको खास डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं। डिटेल में जानते हैं कि कौन से मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
इन मॉडलों पर मिल रहे हैं ऑफर्स
कंपनी की Nexa रेंज में शामिल कई लोकप्रिय गाड़ियों पर अलग-अलग स्तर के फायदे दिए जा रहे हैं:
- Maruti Suzuki Ignis पर करीब ₹50,000 तक का लाभ
- Maruti Suzuki Baleno पर लगभग ₹40,000 तक की छूट
- Maruti Suzuki Fronx पर करीब ₹55,000 तक का ऑफर
- Maruti Suzuki Grand Vitara पर ₹1 लाख से अधिक (लगभग ₹1.07 लाख) तक का फायदा
- Maruti Suzuki Invicto पर सबसे ज्यादा, करीब ₹2.15 लाख तक की छूट
इसके अलावा Maruti Suzuki Jimny और Maruti Suzuki XL6 पर भी लगभग ₹50,000 तक के लाभ मिल रहे हैं।
ऐसे उठा सकते हैं ऑफर्स का लाभ
कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और अन्य कंज्यूमर ऑफर्स भी दे रही है। शहर और वेरिएंट के अनुसार ये कीमतें अलग- अलग हो सकती हैं।
कार खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
जो ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा का ध्यान रखना होगा। कंपनी एक लिमिटेड समय तक ही इनका फायदा दे रही है। साथ ही इनका फायदा उठाने से पहले नजदीकी डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी और शर्तें जरूर जांच लें।
