Petrol- Diesel price Today: 22 मार्च को पेट्रोल-डीज़ल सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में क्या है भाव
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:41 PM (IST)
नेशनल डेस्क: आज यानी 22 मार्च 2026 को अगर आप अपनी गाड़ी का टैंक भराने जा रहे हैं, तो ईंधन के ताज़ा रेट जानना बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इन दोनों कारकों के असर से देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं।
कच्चा तेल 100 डॉलर पार, कंपनियों पर दबाव
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के भाव तय करती हैं। वर्तमान में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और रुपये की कमजोरी के चलते कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।
हालांकि आम ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से नियमित ईंधन के दाम स्थिर ही बने हुए हैं। तेल कंपनियां फिलहाल इस भारी दबाव को सहकर ग्राहकों को राहत देने की कोशिश कर रही हैं।
प्रीमियम ईंधन वालों को बढ़ा खर्च
सामान्य ईंधन के दाम स्थिर होने के बावजूद, प्रीमियम क्वालिटी के पेट्रोल का खर्च बढ़ गया है। इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल ‘XP95’ के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब राजधानी दिल्ली में इसका रेट 101.89 रुपये प्रति लीटर है। प्रीमियम डीजल ‘XG’ के दाम फिलहाल स्थिर हैं और 91.49 रुपये प्रति लीटर पर टिके हुए हैं।
आज के पेट्रोल-डीजल रेट्स: प्रमुख महानगर
देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और माल ढुलाई के खर्च के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम भिन्न हैं। प्रमुख शहरों में आज के भाव इस प्रकार हैं:
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 / डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 / डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 / डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 / डीजल ₹92.34
पटना: पेट्रोल ₹105.58 / डीजल ₹93.80
टियर-2 शहरों में पेट्रोल-डीजल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 / डीजल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 / डीजल ₹91.88
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 / डीजल ₹90.21
पुणे: पेट्रोल ₹104.04 / डीजल ₹90.57
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 / डीजल ₹89.02
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 / डीजल ₹87.80
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 / डीजल ₹90.17
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 / डीजल ₹82.45
नासिक: पेट्रोल ₹95.50 / डीजल ₹89.50
सूरत: पेट्रोल ₹95.00 / डीजल ₹89.00
