क्रिकेट ही नहीं बिजनेस की दुनिया में भी मास्टरमाइंड धोनी, जानिए कितनी है कमाई

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 12:47 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक क्रिकेट जगत से संन्यास लेकर अपने चाहने वालों को चौंका दिया है। माही ने 15 अगस्त को ट्वीटर के जरिए अपनी रिटायर्डमेंट की घोषणा की। धोनी ने अपनी बेहतर कप्तानी से इंडियन टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया और कई खिताब देश के नाम किए हैं। लेकिन वह सिर्फ एक बेहतर कप्तान ही नहीं, एक बेहतर बिजनेसमैन भी हैं। उनकी कमाई करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों रुपए में है। आइए जानते है उनको यह कमाई कहां से होती है।

PunjabKesari

धोनी की कमाई
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के साथ-साथ बिजनेस में भी झंडे गाड़े हैं। धोनी कई कारोबार चलाने के साथ-साथ कई वेंचर्स में उनकी हिस्सेदारी है। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स के ब्रांड अंबेसडर हैं। बता दें कि पिछले साल फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में धोनी पांचवें नंबर पर थे। साल 2018 में उनकी कमाई 101.77 करोड़ रुपये थी जोकि 2019 में बढ़कर करीब 135.93 करोड़ रुपये हो गई थी।

PunjabKesari

सेवेन की ओनरशिप
एमएस धोनी को साल 2016 में अपैरल ब्रैंड 'सेवेन' के ब्रैंड अंबेसडर बनने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने इस ब्रैंड के फुटवियर कलेक्शन की ओनरशिप भी ले ली। रांची में इस ब्रांड का जब पहला स्टोर खुला तो खुद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटी डालकर जानकारी सांझा की थी। 

PunjabKesari

जिम कारोबार में धोनी 
क्रिकेट इतिहास में फिट खिलाड़ियों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। विकेट के पीछे गजब की फुर्ती और रन चुराने में अभी तक उनकी कोई तोड़ नही है। धोनी स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक जिम के मालिक भी हैं। इस कंपनी के देशभर में लगभग  200 से ज्यादा जिम हैं।

PunjabKesari

महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ कमाई
जीक्यू इंडिया के मुताबिक धोनी के नेटवर्थ कमाई करीब 750 करोड़ रुपये से 800 करोड़ रुपये है। धोनी साल 2014और 2015 के वो इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे, जिन्हें फोर्ब्स के टॉप 100 एथलीट की लिस्ट में जगह मिली थी। उनकी रैंकिंग क्रमश 22 और 23 रही थी। इस लिस्ट में उनकी सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 16वें पायदान की रही है।

PunjabKesari

धोनी की एंडॉर्समेंट्स से कमाई
महेंद्र सिंह धोनी के पास हमेशा से ही ब्रांड एंडॉर्समेंट्स में भी भारी मांग रही है। इससे भी उनकी कमाई में काफी इजाफा हुआ है। धोनी के करियर के शुरूआती दिनों में कई उनके पास कई तरह के एंडॉर्समेंट् हैं। फिलहाल धोनी के पास पेप्सी, स्टार, गोडैडी, बोस, स्निकर्सस, वीडियोकॉन, बूस्ट, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, नेटमेड्स जैसी ब्रांड्स के साथ अनुबंध है।

PunjabKesari

दूसरे खेलों में भी कमाई करते हैं
बहुत कम लोगों को पता होगा कि धोनी क्रिकेट खेलने के साथ अन्य खेलों में निवेश कर मोटी कमाई करते हैं। कभी फुटबाल टीम में गोलकीपर का सपना देखने वाले धोनी इंडियन सुपरलीग टीम के मालिक भी हैं। वहीं धोनी एक हॉकी टीम के भी मालिक हैं। उनकी यह टीम रांची की हॉकी क्लब रांची रेज के नाम से जानी जाती है।

PunjabKesari

वहीं शौक की बात करें तो उनके पास कई बड़ी कारें और महंगी बाइक हैं। घोनी के पास शानदार बाइक्स और कारों का एक शानदार बेड़ा है, लेकिन इसके अलावा धोनी सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में 'माही रेसिंग टीम इंडिया' के मालिक भी हैं। धोनी इस टीम को एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन के साथ पार्टनरशिप में मालिक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News