राजा हत्याकांड के बाद शादी से डरे धीरेंद्र शास्त्री, बोले - अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं, पत्नियों का नया ट्रेंड खतरनाक, Video वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 11, 2025 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी के कबूलनामे ने रिश्तों पर से विश्वास को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस तरह के लगातार सामने आ रहे मामलों पर कटाक्ष करते हुए पुरुषों की चिंताओं को उजागर कर रहे हैं।

नीले ड्रम वाली खतरनाक देवियां-

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "भारत में इन दिनों पत्नियों का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। एक से एक नीले ड्रम वाली खतरनाक देवियां निकल रही हैं। तुमने सुना नहीं भारत की खबरें?" धीरेंद्र शास्त्री का यह इशारा स्पष्ट रूप से मेरठ हत्याकांड की ओर था, जहां मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े नीले रंग के ड्रम में छिपा दिए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak prakash ✨ (@palak_prakash20)

अरेंज और लव मैरिज दोनों बेकार लगने लगीं-

शास्त्री इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "अभी कल नई खबर आई, सोनम! देखो तो तुम कहानियां! हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं।" उनके इस कथन पर श्रोतागण भी सहमति जताते हुए जोर से हंसने लगे। श्रोताओं में भी कहीं न कहीं इस डर और व्यंग्य से सहमति दिख रही थी। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "पहले लगता था अरेंज मैरिज सही है। फिर लगता था कि लव मैरिज सही है। अब दोनों ही बेकार लग रहे हैं, जब से ये राजा वाला कांड सुना है। बड़ा बेकार है।"

सोशल मीडिया पर भी आक्रोश-

केवल धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सोनम की आलोचना करने वाले और पुरुषों पर इस हत्याकांड के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाने वाले व्यंग्यात्मक वीडियो (रील्स) की बाढ़ आ गई है। यह मामला रिश्तों में बढ़ रही क्रूरता और उसके सामाजिक प्रभावों पर एक बड़ी बहस छेड़ रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News