पुलिसवाले की करतूत: 3 बीवियों के बावजूद 2 और महिलाओं से चल रहा अफेयर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 07:23 PM (IST)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक पुलिसवाले के आशिकमिजाज की पोल उस वक्त खुली जब तीन महिलाएं पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत करने पहुंची। यह तीनों महिलाएं पुलिसकर्मी की पत्नियां हैं। महिलाओं का आरोप है कि उसके पति ने 2 से गाजे-बाजे के साथ शादी की है जबकि एक के साथ कोर्ट में जाकर शादी रचाई है। इनके अलावा 2 और महिलाओं के साथ आरोपी का अफेयर चल रहा है।

आरोपी दिनेश पटेल सरगुजा पुलिस लाइन की एमटी शाखा में गाड़ी चलाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि  दिनेश ने उन तीनों को धोखा दिया है। वहीं उसकी तीन पत्नियों में से दो प्रेग्नेंट भी हैं। जब पीड़ित महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्हें कोर्ट जाने को कहा। जब यह मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News