राम रहीम को लेकर यह क्या कह गए KRK

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 07:11 PM (IST)

नई दिल्ली: दो साध्वियों के बलात्कार के लिए 20 साल कठोर कारावास और 30 लाख रुपये जुर्माने की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम को लेकर अभिनेता कमाल राशिद खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

 


केआरके ने किया ट्वीट
केआरके ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि, राम रहीम ने उन्हें अपने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था और कहा था कि वह उनकी आने वाली फिल्म के बारे में कुछ भी गलत न लिखे, इसके कुछ दिन बाद ही वह जेल चले गए। इस ट्वीट के बाद लोग ट्विटर पर केआरके को मनहूस तक कह रहे हैं। कुछ लोग फनी लहजे में केआरके को पनौती तक कह रहे हैं। कई कमेंट में लिखा जा रहा है कि केआरके के चलते ही राम रहीम जेल चले गए। कई लोगों लोगों ने केआरके से पूछा कि वह इतनी क्यों फेंकते हैं। 
PunjabKesari
जेल में सब्जियां उगा रहा है राम रहीम
राम रहीम जो कभी अपने डेरे में सब्जियों को सिर्फ हाथ लगाकर उनके अमृत हो जाने का दावा करता था। वही राम रहीम अब सुनारिया जेल में असल में सब्जियां उगा रहा है। डीजीपी जेल केपी सिंह ने इस बारे में बताया है कि जेल में राम रहीम को अब सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि राम रहीम की तबीयत ठीक और वो पूरी तरह स्वस्थ है।  उन्होंने बताया कि पी.जी.आई. की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह तैयार है।
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News