डोकलाम विवाद के चलते कम रही चीनी राखियों की मांग
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 11:11 PM (IST)
रायपुर: डोकलाम विवाद के चलते चीन के व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। इस बार रक्षाबंधन में भी चीनी राखियों की मांग काफी कम रही है। एक अनुमान के अनुसार बाजार में चीनी राखियों की बिक्री 85 फीसदी तक कम हुई। देश की युवा पीढ़ी दोबारा कच्चे धागों की ओर लौटती दिखी।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि इस बार बाजार में चीनी राखियां तो बहुत कम थीं पर भारत में बनी हुई राखियों पर चीन में बने सामान लगाए गए थे। ये कोलकाता में बनी हुई बताई जा रही हैं। उनका कहना है कि चीनी सेना के डोकलाम में दादागिरी दिखाने का नुक्सान उसे भारतीय बाजारों में उठाना पड़ रहा है।
दीपावली और होली के त्यौहारों पर हुए चीनी सामानों के बहिष्कार से अभी चीनी बाजार उबर भी नहीं पाया था कि डोकलाम में उसकी सेनाओं की बेवकूफी की वजह से उसको भारी नुक्सान उठाना पड़ा।