भारतीय उच्चायोग ने की पाकिस्तान में फंसे 60 भारतीय नागरिकों की वापसी की मांग

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 01:35 AM (IST)

नई दिल्‍लीः पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने वहां फंसे अपने 60 नागरिकों की वापसी के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक आपत्ति पत्र जारी किया है। यही नहीं उच्चायोग ने नागरिकों की वापसी के लिए जल्द से जल्द कोई मुकम्‍मल तारीख बताने को भी कहा है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी है। 

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस्‍लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय से कहा कि वह पाक में फंसे 60 भारतीय नागरिकों की वतन वापसी सुनिश्चित करे। दरअसल, बीते 19 अक्टूबर को 363 पाकिस्‍तानी लोग NORI वीजा के साथ पाकिस्‍तान गए थे लेकिन कोरोना संकट और अन्‍य वजहों के चलते पाकिस्‍तान में ही फंस गए। रिपोर्टों के मुताबिक, इनके पास भारत का लॉन्‍ग टर्म वीजा है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें से कई की NORI वीजा की मियात भी खत्‍म हो गई है। ये 60 भारतीय नागरिक पाकिस्‍तानी NORI वीजा धारकों के परिवार के सदस्‍य या रिश्‍तेदार हैं। इन परिवारों ने अनुरोध किया है कि उन्हें एकसाथ एक ही दिन सीमा पार करने की अनुमति दी जाए क्योंकि परिवारों में कई छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं जो अकेले यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। पेंच इस बात पर फंसा है कि यदि कुछ को भारत आने की इजाजत दी गई तो परिवार के बाकी लोग वहीं छूट जाएंगे।

बता दें कि ऐसे बहुत से पाकिस्तानी हैं जो भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। जब इन्‍हें किसी काम से पाकिस्‍तान जाना होता है तो इनको NORI वीजा दिया जाता है। NORI वीजा यानी ‘नो आब्जेक्शन टू रिटर्न टू इंडिया’ वीजा… भारत सरकार यह वीजा उन पाकिस्तानियों को देती है जिन्होंने किसी भारतीय नागरिक से शादी की है और भारत में लॉन्ग टर्म वीजा के साथ रह रहे हैं।

इन लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए तब तक NORI वीजा लेना पड़ता है जब तक भारत की नागरिकता न मिल जाए। इनमें से कई हिंदू परिवार भी हैं जिनकों भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ये लांग टर्म वीजा के साथ भारत आकर यहीं की माटी में रच बस गए हैं। इन्‍हीं लोगों में कुछ लोग NORI वीजा पर पाकिस्‍तान गए और कोरोना पाबंदियों के चलते वहीं फंस गए हैं। अब वे रिश्‍तेदारों के साथ पाकिस्‍तान में ही फंस गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News