दिल्लीवासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत! आज फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4.4 डिग्री कम है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 % दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 19 मिलीमीटर बारिश हुई है।

PunjabKesari

CPCB के अनुसार AQI 54 रहा, जो ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News