दिल्लीवालों भीगने के लिए हो जाओं तैयार! इस वीकेंड फिर से बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर से अभी मानसून पूरी तरह से गया नहीं है। IMD का कहना है कि आने वाले दो दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। गुरुवार को लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। IMD के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। इन दो दिनों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। इस बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

PunjabKesari

अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

अगले हफ्ते सोमवार से गुरुवार तक मौसम लगभग स्थिर रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना कम है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मानसून पूरी तरह चला गया है, क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है।

PunjabKesari

दिल्ली की हवा में गिरावट

इस बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में थोड़ी गिरावट आई है। CPCB के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 112 रहा, जो कि 'मध्यम श्रेणी' में आता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News