दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी प्रदूषण से राहत, अगले 2 दिन में होगी बारिश

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 10 बजे तक 304 रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 358 दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News