दिल्ली की सड़कें बनीं तालाब, भारी बारिश से कई जगहों पर भरा पानी...लोग परेशान

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 05:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के मथुरा रोड से लेकर कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में दुकानों और घरों में पानी भर गया। मथुरा रोड पर जलभराव से जाम लग गया। गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
PunjabKesari
इसी कड़ी में दिल्ली की मथुरा रोड पर सरिता विहार अपोलो अस्पताल के पास जाम और जलभराव की समस्या देखी जा रही है। गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कनॉट प्लेस में भी लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
PunjabKesari
कनॉट प्लेस में कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी
कनॉट प्लेस में कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। इसको लेकर कनॉट प्लेस मार्किट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही डीयू नॉर्थ कैंपस में जलजमाव देखने को मिला है। यहां सड़क पर भारी जलजमाव के बाद कॉलेज के स्टूडेंट्स सड़क पर पानी में वॉलीबॉल खेलते नजर आए।
PunjabKesari
कुछ ऐसी ही स्थिति सदर बाजार में भी देखने को मिल रही है। यहां दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुस गया है। सदर बाजार का नजारा ऐसा लग रहा है जैसे कि बाढ़ आ गई हो। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि हनुमान मंदिर, यमुना बाजार और निगम बोध घाट के पास जलभराव के कारण आईएसबीटी कश्मीरी गेट से राजघाट की ओर यातायात प्रभावित है।
PunjabKesari
गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गईं सड़कें
उधर, नोएडा व आसपास भी सुबह से बारिश हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मगर, बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया है। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे प्राधिकरण के तमाम दावों की पोल भी खुल गई है। सड़कें मानो गंदे पानी का स्विमिंग पूल बन गई हों। कई जगह जाम की स्थिति बन गई। बता दें कि दिल्ली और नोएडा में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट है।
PunjabKesari
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जुलाई) से 11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद भी बारिश जारी रहेगी हालांकि इसमें कमी देखी जा सकती है। आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। हल्के-हल्के तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। अगले हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News