न घर न जमीन, LIC की एक पॉलिसी... फिर भी इतने करोड़ की मालिक है दिल्ली की नई CM आतिशी मार्लेना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 01:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी मार्लेना का चुनाव हो गया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में उन्हें नया नेता चुना गया। इस पद के लिए आतिशी के अलावा कैलाश गहलोत का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार आतिशी के नाम पर मुहर लग गई।

आतिशी की संपत्ति
आतिशी मार्लेना के पास कुल 1.41 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 30,000 रुपए कैश और 1.22 करोड़ रुपए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स के रूप में हैं। खास बात यह है कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। हालांकि, उन्होंने शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन उनके पास 5 लाख रुपए की एक LIC हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है।
PunjabKesari
कोई घर या जमीन नहीं
आतिशी के पास न कोई निजी घर है और न ही जमीन। 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखने वाली आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से हैं। वह 2020 से दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
PunjabKesari
जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं आतिशी?
आतिशी की शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई है, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और फिर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रोड्स स्कॉलशिप के तहत मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उनका नाम 'मार्लेना' उन्होंने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से प्रेरित होकर अपनाया था। आतिशी मार्लेना के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली को एक शिक्षित और अनुभवी नेता मिला है, जिनकी छवि साफ-सुथरी और ईमानदार मानी जाती है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News