दिल्ली में फिर टला एक और ‘निर्भया कांड’, पुलिस ने 6Km पीछा कर छुड़ाई लड़की(Pics)

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2016 - 02:49 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी में निर्भया जैसा दूसरा कांड होने से रोक दिया। पुलिस जवानों ने 6 किलोमीटर तक एक कार का पीछा कर बदमाशों के चंगुल से लड़की को सही सलामत छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक, बाहरी दिल्ली के बुराड़ी में शुक्रवार देर शाम एक लड़का और लड़की बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक सैंट्रो कार में सवार तीन बदमाश आए और दोनों को लिफ्ट देकर अपनी कार में बिठा लिया।

6 किलोमीटर पीछा कर बचाई लड़की
थोड़ी देर बाद लड़के और लड़की को उन लोगों पर शक हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़के का मोबाइल फोन छीनकर उसे कार से बाहर धक्का दे दिया। लड़के ने किसी तरह खुद को संभाल पुलिस पीसीआर वैन को सचित किया। पुलिस ने 6 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली। लड़की के दोस्त की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी वारदात होने की पूरी आशंका थी। इस घटना ने दिल्ली में साल 2012 में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी, जिससे लोगों की रूह कांप गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News