Delhi-NCR में सर्दी का सितम: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, 4 डिग्री तक गिरा पारा, कोहरे ने रोकी रफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 08:14 AM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (Noida, Ghaziabad) में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। आज सुबह दिल्ली ने इस सीजन की सबसे सर्द सुबह का सामना किया जहां तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

सफदरजंग में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 जनवरी अब तक इस सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (Visibility) कई जगहों पर 50 मीटर से भी कम रह गई जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और उड़ानों व ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा।

 

 

क्या है कोहरे और शीतलहर की स्थिति?

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी 'कोल्ड डे' जैसे हालात बने हुए हैं।

  1. घना कोहरा: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई थी।

  2. शीतलहर: बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

  3. येलो अलर्ट: IMD ने लोगों को ठंड से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

 

राहत की उम्मीद: पश्चिमी विक्षोभ 

हालांकि हाड़ कंपाने वाली इस ठंड के बीच राहत की एक खबर भी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव होगा जिससे आगामी दिनों में शीतलहर (Cold Wave) का प्रभाव कम होने की संभावना है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News