22 फरवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, SC के आदेश के बाद उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिस
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 05:14 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी। इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।
एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक बुलाने और महापौर, उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते। केजरीवाल ने आज दिन में ट्वीट किया था, ‘‘एमसीडी के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ