दिनेश अरोड़ा ने AAP नेता संजय सिंह को दिए थे करोड़ों रुपये: ED का बड़ा दावा
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 11:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। वहीं, आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों ने बड़ा दावा किया है कि सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिए थे। ईडी ने संजय सिंह औक दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देन साबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देने हुआ था।
इससे पहले पात्रा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें पैसे जुटाने हैं। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया था। दिनेश अरोड़ा ने लाखों रुपये दिए थे। ईडी ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज किया। आप नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। ईडी ने संजय सिंह का नाम चार जगहों पर डाला था, जिसमें से एक टाइपो एरर की वजह से हटा दिया गया।
वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी से मुलाकात की इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन के जो लोग सरकार और उनकी तानाशाही के खिलाफ खड़े होकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं उन सभी को ED, CBI और IT का सामना करना पड़ेगा।