दिल्ली में पारा 40 डिग्री के पार, सरकार ने स्कूलों में लागू किया ''Water Bell'' Rule, जानिए क्यों है खास ये नियम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में गर्मी का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में लागातार बढ़ते हुए तापमान के बीच दिल्ली सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा कि बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए 'वॉटर बेल' (Water Bell) की शुरुआत की जाए।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack first anniversary पर पीएम मोदी ने बोले- आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा भारत

अब प्यास बुझाने के लिए बजेगी स्कूल की घंटी

विभाग की इस नई गाइडलान के अनुसार दिल्ली के प्रत्येक स्कूल में हर 45 से 60 मिनट के भीतर स्कूल की घंटी बजेगी। इसका मकसद छात्रों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए होगी। सरकार ने साफ किया है भयानक गर्मी और स्टडी स्ट्रेस के बीच बच्चे अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं,जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ती हुई गर्मी और लू को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका मकसद है कि बच्चों की सेहत न बिगड़े और उन्हें लू लगने से बचाया जाए।

दिल्ली में चढ़ता पारा और मौसम का हाल

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में काफी तेजी से बढ़ रही। कड़ी धूप और बढ़ते पसीने ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज 40 डिग्री के आस-पास तापमान रह सकता है, जबकि रात को 27 डिग्री तापमान रह सकता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News